महिला ने की 'The Kashmir Files' को ऑस्कर दिलाने की मांग, विवेक अग्निहोत्री ने दिया ये जवाब

By: Pinki Thu, 17 Mar 2022 11:00:09

महिला ने की 'The Kashmir Files' को ऑस्कर दिलाने की मांग, विवेक अग्निहोत्री ने दिया ये जवाब

कश्मीरी पंडितों की दर्द भरी दास्तान दिखाती विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files)' इन दिनों लोगों की पहली पसंद बनी हुई है। फिल्म ने 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होते ही तहलका मचा दिया है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म को मिल रही माउथ पब्लिसिटी की बदौलत वीक डेज पर भी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धुंआदार कमाई कर रही है। बीती रात ही मुंबई में आम जनता के लिए द कश्मीर फाइल्स की स्पेशल स्क्रिनिंग रखी गई थी। इस दौरान विवेक अग्निहोत्री और फिल्म की स्टारकास्ट ने लोगों के बीच आकर उनकी बात भी सुनी। इस स्क्रीनिंग से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक महिला विवेक अग्निहोत्री से पूछ रही है कि आम जनता इस फिल्म को ऑस्कर के लिए किस तरह से नॉमिनेट करवा सकती हैं? इस सवाल पर विवेक अग्निहोत्री का जवाब अब लोगों का दिल जीत रहा है

ऑस्कर पर विवेक का जवाब

ऑस्कर से जुड़ा सवाल सुनते ही विवेक अग्निहोत्री सिर्फ इतना ही कहते हैं, 'बस आप इतना कीजिए..उनका साथ दीजिए...उन्हें ऐसा नहीं लगना चाहिए कि वह हमसे अलग हैं...हम कटे फटे हुए हैं। उनका जो आशीर्वाद होगा उससे तो बड़े-बड़े रास्ते खुल जाते हैं। हिमालय भी मिल जाएगा।' विवेक अग्निहोत्री का यह जवाब अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

टैक्स फ्री हुई फिल्म

फिल्म UP समेत 5 BJP शासित राज्यों में टैक्स फ्री कर दिया गया है। कई जगहों पर भाजपा समर्थक इसकी मुफ्त में स्क्रीनिंग करवा रहे हैं। BJP इस फिल्म को अपने किसी पार्टी के एजेंडा की तरह प्रमोट कर रही है। वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस ने ट्वीट कर इस फिल्म की आलोचना की है। केरल कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल से इस फिल्म पर तथ्यों के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। साथ ही असम के सांसद बदरुद्दीन अजमल ने भी कश्मीर फाइल्स मूवी के खिलाफ विरोध जताते हुए उस पर बैन लगाने की मांग की है। वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने तो गुजरात दंगे पर बनी फिल्म ‘परजानिया’ का मुद्दा उठा दिया है। जिसे बजरंग दल और अन्य राजनीतिक कारणों से गुजरात में बैन कर दिया था। विवेक अग्निहोत्री की इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, पल्लवी जोशी और दर्शन कुमार ने अहम रोल अदा किया है।

ये भी पढ़े :

# 'The Kashmir Files' : शिवराज बोले- दर्द से भरा मन, भूपेश बघेल ने कहा- फिल्म में कोई संदेश नहीं, सब आधा अधूरा

# 'द कश्मीर फाइल्स' : कंगना रणौत ने मनमोहन सिंह पर साधा निशाना, वीडियो शेयर कर कही यह बात

# स्वरा भास्कर ने विवेक अग्निहोत्री की 'The Kashmir Files' पर साधा निशाना, हुई ट्रोल

# 'The Kashmir Files' को लेकर मोदी सरकार पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- कश्मीरी पंडितों के दर्द को हथियार बना रही भारत सरकार

# अमित शाह से मिली 'The Kashmir Files' की टीम, डायरेक्टर विवेक अग्न‍िहोत्री ने फोटो शेयर कर कही ये बात

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए बॉलीवुड, टीवी और मनोरंजन से जुड़ी News in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com